कांग्रेस के लोग कहते थे राम हैं नहीं, अब कहते हैं कि राम सबके हैं: सीएम योगी

उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। सीएम योगी ने कहा कि विरासत और विकास का अद्भुत संयोग भारत को दुनिया में विशिष्ट स्थान देता है। कांग्रेस के लोग कहते थे कि राम हुए ही नहीं, जब हमने राम मंदिर बनवा दिया, राम लला विराजमान हो गए तो कहते हैं कि राम तो सबके हैं।

लेकिन राम का जो महोत्सव हुआ था उसमे ये सब लोग भाग गए थे, उन्होंने कहा कि हमारा सेक्युलिज्म खतरे में पड़ जाएगा। जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते हैं, जो देश को नक्सलवाद, आतंकवाद, जातिवाद जैसी समस्या देते हों वो आपके बारे में क्या ही सोचेंगे।

CM YOGI

आपके सामने यह अवसर है कि इस चुनाव में देश के नेतृत्व को देखना है। पूरा देश मोदी जी पर भरोसा कर रहे हैं। हर कोई कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। सारी बीमारी की एक ही दवा, वह है राम नाम। कांग्रेस से पूछिए तो कहेंगे कि राम हुए ही नहीं, आज कहते हैं राम सबके हैं। जब आपका विश्वास ही नहीं था तो आप गए काम से। हम तो वही चाहेंगे कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। राम को लाने वाले मोदी जी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+