हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर के अचानक निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

Hathras MP Rajveer Singh Diler Dies: लोकसभा चुनाव के दौरान उत्‍तर प्रदेश में भाजपा को एक और गहरा आघात लगा है। बुधवार को भाजपा के हाथरस से मौजूदा सांसद राजवीर दिलेर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सीएम योगी ने भाजपा सांसद के अचानक निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के जरिए सीएम योगी ने सांसद के निधन पर अफसोस जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

Rajveer Singh Diler Dies

सीएम योगी ने कहा हाथरस लोकसभा क्षेत्र से सांसदराजवीर सिंह दिलेर जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

बता दें भाजपा सांसद दिलेर का निधन अलीगढ़ के वरुण अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। शाम को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद राजवीर दिलेर को इलाज के लिए रामघाट रोड स्थित वरुण अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजवीर सिंह दिलेर के पार्थिव शरीर को बाद में आईटीआई रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया। निवर्तमान भाजपा सांसद के आकस्मिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। दिलेर की असामयिक मृत्यु उनकी पार्टी - भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+