जनकल्याण को समर्पित है पीएम मोदी का जीवन- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। यह शिविर गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित हुआ। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी के कार्यों की विशेष सराहना की।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन जनता और जन कल्याण को समर्पित है। उनके नेतृत्व में नया भारत दुनिया की महाशक्ति बन रहा है। आज विश्व में भारत की नई पहचान बनी है। पीएम मोदी ने विश्व स्तर पर भारत को जो मुकाम दिया है वह ऐतिहासिक है। आज पूरा विश्व पीएम मोदी के कार्यों की सराहना कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस महादान के प्रति लोग स्वतः स्फूर्त भावना से आगे आएं, इसके लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। रक्तदान कर रक्त की कमी या रक्त विकार से ग्रसित लोगों की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त के अलग अलग तत्वों से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
सीएम योगी ने कहा कि 2005 में गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ब्लड बैंक की स्थापना हुई थी। तब ब्लड सेपरेटर की व्यवस्था नहीं थी। अब ब्लड सेपरेटर होने से जरूरत के अनुसार प्लेटलेट्स, प्लाज्मा आदि अलग-अलग कर रोगियों को उपलब्ध हो रहा है। इससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications