कन्यापूजन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे भगवान श्रीराम का राजतिलक

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले तीन दिनों से गोरखपुर के दौरे पर हैं। आज विजयादशमी के त्योहार पर सीएम योगी अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में विधि विधान से पूजा करते हुए राज्याभिषेक करेंगे। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शहर के अंधियारी बाग रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम का परंपरागत रूप से राज्याभिषेक करेंगे। मुख्यमंत्री इससे पहले गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर में पूजा करेंगे। उसके बाद रामलीला मैदान पहुंचेंगे जिसके लिए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

cm yogi adityanath will do coronation of ramin gorakhpur today

सीएम रथ पर सवार होकर मानसरोवर मंदिर पहुंचेंगे। वहां पर वह विधि-विधान से पूजा करने के बाद अंधियारीबाग रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। बता दें कि कल सीएम योगी ने महानवमी के पावन पर्व पर पूरे विधि विधान के साथ कन्या पूजन किया। इस पूजन में 101 कन्याएं शामिल हुई थीं, जिनको योगी आदित्यनाथ ने चुनरी ओढ़ाने के साथ-साथ भोजन भी कराया। सीएम योगी ने कन्या पूजन की तस्वीरें अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की थी।

योगी आदित्यनाथ खुद को हिंदू बताने में जरा भी नहीं चूकते और अकसर त्योहारों पर विधि-विधान से पूजा करते देखे जा सकते हैं। सीएम योगी ने कल नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि ये मेरे लिए बेहद दुख की बात है। वह हमेशा एक बेहतरीन प्रशासक के तौर पर याद किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- अंतिम संस्कार से पहले एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर कल लाया जाएगा लखनऊ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+