UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा बसपा पर कटाक्ष, कहा- पिछली सरकारों का रवैया निराशाजनक रहा
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक अखबार को दिए गए साक्षत्कार की कतरन साझा करते हुए कहा कि नकारात्मक राजनीति करने वाले नकारे जा रहे, पूर्वी यूपी-बिहार के प्रति पिछली सरकारों का रवैया निराशाजनक रहा है। यहां से वोट लिए गए व राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी की गई। आज हम इसी इलाके में विकास की गंगा बहा रहे हैं।
दरअसल जिस साक्षात्कार के हवाले सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है, उसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते वाले दलों के ख़ारिज किये जाने की बात कही हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रति पिछली सरकारों का रवैया बहुत ही निराशाजनक था,लेकिन उन्ही क्षेत्रों में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास की गंगा बह रही है।

ज्ञात हो कि कल 1 मई को बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है। साथ ही ओडिशा राज्य विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान होगा। इसके साथ ही पिछले महीने की 19 तारीख को शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े मतदान मैराथन की शानदार समाप्ति हो जाएगी, जिसमें पहले ही लोकसभा की 486 सीटों के लिए 6 चरणों में मतदान हो चुका है। 28 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की सभी संसदीय सीटों के लिए मतदान सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें पीएम नरेंद्र मोदी की ध्यान योग पर बोले सीएम योगी, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना हो रही है साकार












Click it and Unblock the Notifications