दोस्त की तरह योगी के कंधे पर हाथ रख बात करते दिखे PM मोदी, यूपी सीएम बोले- 'हम निकल पड़े हैं प्रण करके...'
दोस्त की तरह योगी के कंधे पर हाथ रख बात करते दिखे PM मोदी, यूपी सीएम बोले- 'हम निकल पड़े हैं प्रण करके...'
लखनऊ, 21 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56वें डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन में भाग लेने के लिए लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान की कुछ खास तस्वीरें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शेयर की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में पीएम मोदी सीएम योगी के साथ एक दोस्त और छोटे भाई की तरह कंधे पर हाथकर बात करते दिख रहे हैं। सीएम योगी की ये तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सीएम योगी और पीएम मोदी का एक-दूसरे के साथ इस तरह की तस्वीर काफी दिनों बाद देखने को मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 नवंबर को लखनऊ में हैं। इस तस्वीर को आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

मोदी के साथ तस्वीर शेयर कर योगी बोले- हम निकल पड़े हैं प्रण करके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रविवार (21 अक्टूबर) को ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर सीएम योगी ने एक कविता भी पोस्ट की। सीएम योगी ने लिखा, ''हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचा जाना है, एक भारत नया बनाना है।''
ट्विटर पर सीएम योगी की इस तस्वीर पर महज एक घंटे में 33 हजार से ज्यादा लाइक्स और 10 हजार से ज्यादा रिट्विट्स किए गए हैं।
Recommended Video

सीएम योगी को है, पीएम मोदी का पूरा समर्थन
सीएम योगी और पीएम मोदी की इन तस्वीरों का उद्देश्य शायद उन अफवाहों को दूर करना था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी के बीच मतभेद विकसित हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों ने हाल के दिनों में अक्सर इन अफवाहों को हवा दी है।
तस्वीरों से पता चलता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी को पार्टी के शीर्ष व्यक्ति यानी नरेंद्र मोदी का पक्का समर्थन है। रैलियों और अन्य जगहों पर भी नरेंद्र मोदी योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते दिख रहे हैं।

'मोदी का हाथ आपके कंधे पर है, इसका मतलब सब ठीक है'
पीएम मोदी और योगी की इन तस्वीरों पर हजारों लोगों ने कमेंट भी किया है। ज्यादातर लोगों ने कमेंट में लिखा है कि पीएम मोदी और सीएम योगी को साथ देख अब ये तो साफ है कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। असल में कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि सीएम योगी से पीएम मोदी नाराज हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''मोदी जी का हाथ आपके कंधे पर है, यह बता रहा है कि सब ठीक है। हवा बनाई जा रही थी कि मोदी जी आपसे नाराज हैं लेकिन इस फोटो ने बहुत कुछ साफ कर दिया।''
इस तस्वीर पर भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी ने भी प्रणाम की इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी है। वहीं अंबेडकरनगर के पूर्व सांसद हरीओम पांडे ने लिखा है- क्या बात है।

जानिए पीएम मोदी के लखनई कार्यक्रम के बारे में?
प्रेस सूचना ब्यूरो के एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 नवंबर को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के 56वें सम्मेलन में भाग लेंगे। 2014 से प्रधानमंत्री मोदी ने डीजीपी सम्मेलन में गहरी दिलचस्पी ली है। पहले की प्रतीकात्मक उपस्थिति के विपरीत, वह सम्मेलन के सभी सत्रों में भाग लेने के लिए एक जाते हैं और स्वतंत्र और अनौपचारिक चर्चाओं को प्रोत्साहित करते हैं।
हम निकल पड़े हैं प्रण करके
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 21, 2021
अपना तन-मन अर्पण करके
जिद है एक सूर्य उगाना है
अम्बर से ऊँचा जाना है
एक भारत नया बनाना है pic.twitter.com/0uH4JDdPJE












Click it and Unblock the Notifications