CM योगी आदित्यनाथ बोले- मेरे भगवा कपड़ों को लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग अब तक देश की परंपराओं का अपमान करते रहे हैं वो लोग उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से डरा हुआ महसूस कर रहे हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनके भगवा कपड़ों को लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह समाज के सभी वर्गों का दिल जीतेंगे। इसके साथ ही योगी ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द फैसले लेने की बात भी कही।

'लोग कह रहे हैं मैं भगवाधारी हूं'

'लोग कह रहे हैं मैं भगवाधारी हूं'

'खुद को सेकुलर कहने वाले घबरा रहे हैं'

'खुद को सेकुलर कहने वाले घबरा रहे हैं'

प्रदेश के विकास का वादा

प्रदेश के विकास का वादा

कट्टर हिंदूवादी छवि वाला नेता कहे जाने वाले आदित्यनाथ ने कहा, 'हम सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए प्रदेश में विकास और खुशहाली लाएंगे। हम प्रदेश में खुशी और समृद्धि का नया रास्ता लाएंगे।'

'भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के साथ खत्म करेंगे गुंडाराज'

'भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के साथ खत्म करेंगे गुंडाराज'

योगी ने कहा, 'हम सत्ता में किसी पद या सुख-सुविधाओं के लिए नहीं आए हैं। हमारी सरकार का मुख्य धर्म राष्ट्र होगा। यह मानवता का बिंदु है। प्रदेश में हम भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाएंगे और समाज से गुंडाराज खत्म करेंगे।' उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों में बदलाव नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के बकाया अगले 14 दिनों में पूरे होंगे। साथ ही अगले छह महीनों में पांच-छह नई चीनी मिल खोली जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+