देश आगे बढ़ रहा है तो आप पिछलग्गू न बनकर मिसाल बनें, एमपी शिक्षा परिषद के समारोह में सीएम योगी ने कहा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर दौरे पर आए। यहां उन्होंने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 88वें संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में सीएम योगी ने कहा कि खुद को देश और समाज के लिए उपयोगी बनाएं, किसी का पिछलग्गू बनने की बजाय कुछ ऐसा करें जिससे लोग आपकी मिसाल दें।

CM Yogi adityanath said dont be follower be role model for others

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है और ऐसे में आप भी पिछलग्गू न बनें। इंसान को देश और समाज के लिए उपयोगी बनाने के काम को शिक्षण संस्थाएं टीम भावना से करें। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को इसी मकसद से संस्था और प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए काम करना होगा। सीएम योगी ने परिषद को तकनीक का बेहतर उपयोग करने को कहा ताकि यह देश का श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान बने। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनवरी तक कोरोना वायरस के वैक्सीन आ जाने की उम्मीद जताई और लोगों से कोरोना काल के नियमों के पालन की अपील की। कहा कि चुनौतियों को अवसर और असफलता को सफलता में बदलने से जीवन सफल होता है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर यूपी विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में लिखी पुस्तक "भारतीय संस्कृति का विश्व में प्रसार" का विमोचन किया। इस दौरान एमपी पॉलिटेक्निक के कार्यशाला अनुदेशक माधवेंद्र राज की तीन पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले. जनरल आरपी शाही, दिगम्बर अखाड़ा अयोध्या के महंत सुरेश दास समेत अन्य उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+