दीपावली से पहले हो सकता है योगी के मंत्रीमंडल का विस्‍तार, इन विधायकों का मंत्री बनना तय, कुछ की होगी छुट्टी

लखनऊ। अमित शाह की बैठक और आरएसएस से हुई मंत्रणा के बाद योगी आदित्‍यनाथ अपने मंत्रीमंडल का विस्‍तार कर सकते हैं। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार दीपावली से पहले हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली से पहले करीब 6 से 13 विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। कुछ दिन पहले लखनऊ में हुई एक बड़ी बैठक में बीजेपी के अध्यक्ष ने मंत्रियों के कामकाज पर असंतोष जताया था जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ मंत्रियों का कद बढ़ाया और कुछ का घटाया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव को नजर में रखकर हो सकता है विस्‍तार

लोकसभा चुनाव को नजर में रखकर हो सकता है विस्‍तार

लखनऊ में 29 अक्टूबर को संगठन और सरकार की होने वाली बैठक भी मंत्रिमंडल विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। ये वक्त मंत्रिमंडल विस्तार के लिए उपयुक्त है, क्योंकि दिसंबर से लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी होगी और तब विस्तार या फेरबदल संभव नहीं होगा। योगी सरकार को करीब 19 महीने हो गए हैं। वहीं, बीते 6 महीने से विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे मंत्री जिनके कामकाज को लेकर विवाद रहा है और जो मंत्री बनने के बाद भी प्रदेश में सरकार के अनुरुप काम नहीं कर रहे हैं, ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके पद को घटाया जा सरता है।

इन विधायकों को मिल सकती है जिम्‍मेदारी

इन विधायकों को मिल सकती है जिम्‍मेदारी

सात विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही कुछ वर्तमान मंत्रियों का कद बढ़ाया और कुछ का घटाया जा सकता है। विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, अपना दल के आशीष पटेल, फैजाबाद के रामचंद्र यादव, अवतार सिंह भड़ाना, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह और यशवंत सिंह की किस्मत बदल सकती है।

अभी ऐसा है योगी का मंत्रिमंडल

अभी ऐसा है योगी का मंत्रिमंडल

योगी के मंत्रिमंडल में अभी कुल 47 मंत्री हैं। उनमें सीएम, दो उप-मुख्‍यमंत्री, 22 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार के मंत्री और 13 राज्यमंत्री हैं। यूपी मंत्रिमंडल में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+