सीएम योगी आदित्यनाथ को देशभर से मिली जन्मदिन की बधाई, एक्स पर लिखा भावपूर्ण आभार संदेश
UP News: यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को 52 वर्ष के हो गए हैं। उन्हें देश के पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी समेत देशभर के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है ।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशभर से मिले शुभकामना संदेशों का जवाब देते हुए कहा कि आज जन्मदिन के अवसर पर प्राप्त भावपूर्ण एवं आत्मीय शुभकामनाओं के लिए आप सभी का हृदयतल से आभार। आप सभी की शुभेच्छाएं 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के निर्माण एवं 25 करोड़ प्रदेश वासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि हेतु अविराम क्रियाशील रहने के लिए मुझे ऊर्जा प्रदान करती हैं।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के ठीक दूसरे दिन योगी का जन्मदिन था। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है। पीएम ने कहा कि योगी यूपी के विकास और गरीबों को सशक्त करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की बधाई देता हूं।
आज जन्मदिन के अवसर पर प्राप्त भावपूर्ण एवं आत्मीय शुभकामनाओं के लिए आप सभी का हृदयतल से आभार!
आप सभी की शुभेच्छाएं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण एवं 25 करोड़ प्रदेश वासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि हेतु अविराम क्रियाशील रहने के लिए मुझे ऊर्जा प्रदान करती हैं। pic.twitter.com/1icgm97p2E
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) June 5, 2024
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। वे गुरु गोरक्षनाथ धाम के पीठाधीश्वर भी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 52 साल के हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ पहली बार 1998 में गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा में पहुंचे और लगातार 5 बार सांसद चुने गए थे।
यह भी पढ़ें UP News: 52 साल के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी ने जन्मदिन की बधाई












Click it and Unblock the Notifications