दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी, करेंगे बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन
लखनऊ। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन करने के लिए आज उत्तराखंड रवाना हो गए, वो यहां दो दिन के दौरे पर है। सीएम योगी के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ यहां उत्तर प्रदेश सरकार के भवन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी 15 नवंबर को विशेष विमान से दोपहर 01:35 बजे जौलीग्रांट (देहरादून) एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत यूपी के सीएम की अगवानी करेंगे। दोपहर 14.00 बजे हेलीकॉप्टर से दोनों सीएम केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। हेलीकॉप्टर 14:45 बजे केदारनाथ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 15:00 से 17:30 बजे तक बाबा केदारनाथ के दर्शन, पूजन और भ्रमण करेंगे। दोनों केदारनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
यहां वह उत्तर प्रदेश सरकार के भवन का शिलान्यास करेंगे। 16 को वह दोपहर में वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद किए जा रहे हैं। बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री ओर गोरखपुर के गोरक्षनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
16 नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ के कपाट
बता दें कि केदारनाथ में सर्दियों की बर्फबारी शुरू हो गई है। यहां अभी कड़ी ठंड पड़ रही है। बावजूद इसके यहां दिवाली में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। सोमवार यानी कि 16 नवंबर को केदारनाथ के कपाट बंद हो रहे हैं, जिसको लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले यहां भक्तों की भारी भीड़ जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications