RSS के वरिष्ठ प्रचारक हृदयनाथ सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक हृदयनाथ सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर किया है। योगी आदित्यनाथ ने हृदयनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा देश व समाज की सेवा में सतत समर्पित रहे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हृदयनाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल स्वयंसेवकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति! बता दें कि हृदयनाथ सिंह के शव अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में रखा गया।

यहां भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे। हृदयनाथ सिंह संघ के वरिष्ठ प्रचारक के साथ भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक थे। वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले थे। वह झारखंड में संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और अवक्ष के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं।
हृदयनाथ सिंह ने आपातकाल के दौरान भी काम किया था और जेल गए थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई गोरखपुर से की थी। इसी दौरान उन्होंने आरएसएस के साथ बतौर प्रचारक उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। हृदयनाथ सिंह के निधन पर भूपेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह ने भी शोक जाहिर किया है।












Click it and Unblock the Notifications