सीएम योगी पहुंचे कानपुर, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने कानपुर दौरे पर हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सीएम योगी नवाबगंज पहुंच गए हैं। यहां योगी दीन दयाल उपाध्याय धर्म विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने हनुमान जी
कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने कानपुर दौरे पर हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सीएम योगी नवाबगंज पहुंच गए हैं। यहां योगी दीन दयाल उपाध्याय धर्म विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री से मिलने सीसामऊ के सपा विधायक इरफान सोलंकी पहुंच गए जिनको पुलिस ने रोका। इसके बाद विधायक से पुलिस की नोकझोंक होने की खबर है।

बता दें कि सीएम योगी यहां अपने करोड़ों की योजना को विस्तार दे रहे हैं। योजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण के साथ-साथ उन्होंने विवेकानंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

दरअसल योगी का ये कानपुर दौरा किसानों के लिए भी खास साबित हो सकता है। पहले से ही ये चर्चा है कि इस दौरे में योगी कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा करेंगे। जिस तरह से यूपी में किसानों की अपनी नाराजगी है, हो सकता है योगी जल्द ही किसी दिन किसानों के बीच पहुंच कुछ और योजनाओं का विस्तार करते दिखें।

वैसे योगी के इस दौरे से पहले की बुनियादी समस्याओं को छिपाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रात-रात भर जागकर काम किया। अपने नवाबगंज से लेकर कंपनीबाग तक योगी को कोई सवाल ना चुभे इसलिए सड़क समस्याओं को कार्यकर्ताओं ने काफी हद तक छुपा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications