अयोध्या दीपोत्सव समारोह में सीएम योगी का दिखा अलग अंदाज, युवाओं से की यह अपील

Ayodhya News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभ्यता, संस्कृति और परम्पराओं को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते है। इसी क्रम में सीएम ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव मिलन समारोह में हिस्सा ले इसे एक बार और प्रमाणित किया। दिवाली का उत्साह राम नगरी अयोध्या में देखने योग्य है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के कारसेवकपुरम में दीपोत्सव मिलन समारोह में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में दीपोत्सव ने अयोध्या को एक नई वैश्विक पहचान दी है। जो दीप सर्वत्र प्रकाश फैलाता है, वही अयोध्या के प्रकाश को विश्व में भी फैला सकता है। हमें उत्साह और उमंग के साथ कार्य करना चाहिए, साथ ही समाज और राष्ट्र के लिए विघटनकारी और विनाशकारी तत्वों से सतर्क और सावधान रहना चाहिए। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान और आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह ज़िम्मेदारी और भी बढ़ गई है। हमें समाज के हर वर्ग को एकजुट करना होगा। सुबह मुझे सफ़ाई कर्मचारियों की बस्ती में जाकर मिठाइयाँ बाँटने का अवसर मिला।"

ayodhya

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले श्रीराम मंदिर पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के दर्शन-पूजन किए और फिर राम की पैड़ी पर श दीप जलाए। उन्होंने आरती भी उतारी। इस दौरान सीएम योगी ने राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समन्वयकों और छात्र-छात्राओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण और कठिन परिश्रम से सब कुछ संभव बनाया जा सकता है। दीपोत्सव में युवाओं ने जिस तरह हिस्सा लिया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवा देश की ताकत और भविष्य हैं। दीपों का यह पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे यही कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+