'मैं योगी और कर्मयोगी दोनों हूं...', यूपी चुनाव से पहले सीएम आदित्यनाथ ने क्यों दिया ये बयान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी जीत की रणनीति का खुलासा किया है।

नई दिल्ली, 7 अगस्त: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब महज 8 महीनों का ही वक्त बचा है और सियासी दलों ने अपनी जीत के लिए दांव-पेच लगाने शुरू कर दिए हैं। प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए जहां बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ब्राह्मणों को साधने की कोशिश में जुटी हैं, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा के जरिए अपने मिशन यूपी का आगाज कर दिया है। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2022 में भी भारतीय जनता पार्टी को 2014, 2017 और 2019 जैसी प्रचंड जीत मिलेगी।

यूपी में जीत को लेकर सीएम योगी का बड़ा दावा

यूपी में जीत को लेकर सीएम योगी का बड़ा दावा

'इंडिया टुडे' के एक खास कार्यक्रम में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने यूपी चुनाव पर बात करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की जीत होगी। यह चुनाव हमारे लिए कोई लिटमस टेस्ट नहीं है, प्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने हर दिन नई चुनौती का सामना किया है। मैं योगी और कर्मयोगी दोनों हूं...और दावे के साथ कह रहा हूं कि भाजपा 2017 की जीत को एक बार फिर से दोहराएगी।'

'भाजपा को 2019 जैसी प्रचंड जीत मिलेगी'

'भाजपा को 2019 जैसी प्रचंड जीत मिलेगी'

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, '2019 के लोकसभा चुनाव में हमारे लिए यूपी सबसे बड़ी चुनौती था। चुनावी जानकार और मीडिया लगातार महागठबंधन को लेकर बात कर रहे थे। माना जा रहा था कि सपा और बसपा का गठजोड़ हमारे लिए सबसे बड़ी मुश्किल बनेगा, लेकिन हम सभी ने चुनाव परिणाम देखा। 2022 के चुनाव में भी भाजपा को 2014, 2017 और 2019 जैसी जीत मिलेगी। कोरोना जैसी महामारी से भी यूपी मजबूती से लड़ा है। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसे इस चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे चंद्रशेखर

सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे चंद्रशेखर

आपको बता दें कि मार्च 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और प्रदेश का सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी लखनऊ का दौरा किया और संगठन के नेताओं से बात की। इस दौरान प्रियंका गांधी समाजवादी पार्टी की उस महिला नेता से भी मिलीं, जिनके साथ यूपी पंचायत चुनाव में अभद्रता हुई थी। इनके अलावा इस बार भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी भी यूपी के चुनाव मैदान में है और चंद्रशेखर ने ऐलान किया है कि वो प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

ये भी पढ़ें- 'राकेश टिकैत का लखनऊ में स्वागत है, लेकिन....' किसान नेता की चेतावनी पर CM योगी ने किया पलटवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+