हरदोई: सीएम योगी को खुश करने के लिए अधिकारियों ने टॉयलेट में लगवाए भगवा टाइल्स
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 2 जून शनिवार को हरदोई में कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रसाशन जोर शोर से दिन रात तैयारियों में जुटा है। उनके स्वागत में कार्यक्रम स्थल का बाथरूम तक भगवा रंग में रंग गया है। उनके आने से पहले ही अधिकारी इम्प्रेसन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जिस ऑडिटॉरियम में सीएम योगी का कार्यक्रम है उसके बाथरूम की टाइल्स को भगवा कलर में रंगवा दिया है। इससे पहले भी योगी का भगवा प्रेम देखने को मिल चुका है, जब यूपी सरकार के कई दफ्तरों और परिवहन की बसों को भगवा से रंग दिया गया था।

करीब 8 घंटे हरदोई में रुकेंगे योगी
दरअसल, प्रशासन कार्यक्रम स्थल को भगवामय में करने में जुटा है। कार्यक्रम स्थल को भगवामय पर्दों के साथ करने के साथ प्रसाशन पूरे आयोजन स्थल की साफ़-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटा है छपूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पसंद और नापसंद का भी विशेष ध्यान रखा गया है। हालांकि, कार्यक्रम वीआईपी तड़क-भड़क से जरूर दूर है लेकिन कार्यक्रम स्थल पर गर्मी को देखते हुए एसी का इंतजाम किया गया है। योगी करीब 8 घंटे हरदोई में रुकेंगे।

विधायकों और सांसदों से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे के दौरान 31 करोड़़ 89 लाख रुपये लागत से तैयार 21 विकास योजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे, जबकि 6 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी का लखनऊ से सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर हरदोई पहुंचने और शाम 5 बजकर 50 मिनट पर वापस जाने का कार्यक्रम है। वह अवध क्षेत्र में आने वाले सभी जिलों के बीजेपी विधायकों, सांसदों और जिलाध्यक्षों की बैठक में हिस्सा लेंगे। उसके बाद हरदोई जिले के बीजेपी विधायक और बीजेपी कोर समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे।

गांव का दौरा कर सकते हैं सीएम
मुख्यमंत्री विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे लेकिन ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करेंगे और वह जिले को समझाने की कोशिश करेंगे। वह किसी एक गांव का भ्रमण कर ग्राम स्वराज अभियान के तहत हुए कार्यों की जानकारी, गेहूं क्रय केंद्र पर मूल्य समर्थन योजना में खरीदारी एवं भुगतान की प्रक्रिया को परखेंगे। सीएम के वृहद कार्यक्रम ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications