मैं जिंदा हूं की तख्ती टांगकर सीएम के काफिले के आगे कूदा युवक, मांगा इंसाफ

लखनऊ। ऐसा अक्सर फिल्मों में देखा जाता है कि किसी इंसान को गलती से मृत घोषित कर दिया जाता है जबकि वह जिंदा होता है। लेकिन ऐसा सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी होता है। राजधानी लखनऊ में 13 सालों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए एक शख्स कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

cm yogi a man jumps in front of the convoy

बता दें कि मैं जिंदा हूं की तख्ती पहनकर एक युवक सीएम की गाड़ी के आगे कूद गया। जिसे पुलिस ने पकड़कर जीपीओ तक छोड़ा दिया और कहा कि तुमकों न्याय जरुर मिलेगा। युवक ने इस नाकाम कोशिश के बाद पुलिस वालों से यह भी आग्रह किया कि उसे पकड़ लिया जाए जिससे उसका नाम कहीं रिकार्ड में आ जाए।

क्या है मामला
बनारस के रहने वाले इस युवक का नाम संतोष सिंह है जिसे मुंबई में आतंकवादी हमले के बाद मृत घोषित कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक इसे मरा हुआ इसलिए घोषित किया जा रहा है जिससे इसकी करोड़ो की संपत्ति को हड़पा जा सके। बता दें यह साजिश उसके खिलाफ उसके चचेरे भाई ने की है। संतोष सिंह का कहना है कि इस बात की शिकायत और खुद की सुरक्षा के लिए एसएसपी बनारस से भी की थी लेकिन उनकी सुरक्षा तो दूर पुलिस ने उसे जिंदा मानने से भी इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+