सफाई कर्मचारी नेता ने जूता उतार कर S.F.I को पीटा,बेटे के ट्रांसफर से था नाराज

आगरा। यूपी के आगरा शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने जा रहे नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की दबंगई के आगे कुछ भी सही नहीं चल पा रहा है। यहां बेटे के ट्रांसफर से खिन्न होकर सफाई कर्मचारी नेता द्वारा एसएफआई को जूते मारने और गालियां देने का मामला सामने आया है। प्रकरण का वीडियो सामने आने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

clean up worker leader beaten up up shoe in agra

जानकारी के अनुसार हरीबाबू नामक व्यक्ति आगरा नगर निगम में सफाई कर्मचारी नेता है। उसके कई आलाअधिकारियों से सम्बन्ध हैं और इस कारण उसकी नगर निगम में तूती बोलती है।बीते मंगलवार को हरीबाबू को जब यह पता चला कि उसके बेटे अजीत का ट्रांसफर हो गया तो उसका पारा सातवे आसमान पर चढ़ गया और उसने वार्ड 1हरीपर्वत क्षेत्र के एसएफआई अनिल कुमार को अपने कई साथियो के निगम कार्यालय में घेर लिया और जमकर गालियां देने के बाद जूता उतार कर भी मार दिया।

इस दौरान एसएफआई अपना बचाव करता नजर आया। कुछ लोगों ने मामले को वहीं निपटा दिया। पूरे प्रकरण का वीडियो वायरल हो गया है। इस प्रकरण में अभी तक न कोई कार्यवाई नहीं की गई है और न ही कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+