भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की छेड़खानी से तंग आकर 12वीं की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में भाजपा नेता के बेटे के डर से 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपनी आगे की पढ़ाई छोड़ने का फैसला लिया है। छात्रा का आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा उसके साथ कई दिनों से छेड़खानी कर रहा है, जिसकी वजह से उसने अपनी आगे की पढ़ाई छोड़ देने का फैसला लिया है। आरोपी भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा छात्रा को अक्सर प्रेम पत्र देता है, जिसकी वजह से छात्रा और उसका परिवार काफी डरा हुआ है, लिहाजा छात्रा ने अपनी पढ़ाई को छोड़ देने का फैसला लिया है।

teasing

छात्रा का आरोप है कि आरोपी भाजपा नेता पिछले कई दिनों से उसके पीछे पड़ा है, वह कई दिनों से मुझे पत्र दे रहा है, जिसकी वजह से मैं और मेरा पूरा परिवार काफी डरा हुआ है। लिहाजा मैंने पढ़ाई छोड़ देने का फैसला लिया है।पीड़िता का कहना है कि वह नेता के बेटे की छेड़खानी से इतना तंग आ गई है कि वह अब स्कूल नहीं जाना चाहती है और पढ़ाई छोड़ देगी।

अपनी आपबीती सुनाते हुए उसने कहा कि मुझे कई दिनों से उस लड़के का पत्र मिल रहा है, मैं और मेरा पूरा परिवार बुरी तरह से डरा हुआ है। वहीं छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा और उसके परिवार का आरोप है कि जब से आरोपी परेशान कर रहा है, उसने स्कूल जाना छोड़ दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा हर रोज आई लव यू लिखकर पर्चियां फेंकता था, जिसकी वजह से छात्रा काफी परेशान थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+