बीएचयू में छात्र पर चाकू से हमले के बाद पत्थरबाजी, पीएसी तैनात

वाराणसी। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में शनिवार सुबह एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। छात्र ने बताया कि सुबह जब वो परीक्षा देने जा रहा था, तो दस लोगों ने उसपर और उसके दोस्तों पर हॉकियों से हमला कर दिया। छात्र को चाकू भी मारा गया और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। छात्र का कहना है कि हमलावरों में कुछ उसके जूनियर थे, जबकि बाकी को वो नहीं जानता।

Clashes erupted Banaras Hindu University BHU student stabbed

बीएचयू एलबीएस हॉस्टल के छात्र आशुतोष मौर्या ने हमले के बाद लंका थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। आशुतोष ने घटना में पांच छात्रों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। छात्र पर हमले के बाद हॉस्टल के काफी छात्र जमा हो गए और देखते ही देखते एलबीएस और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच पथराव शुरू हो गया। काफी देर तक दोनों तरफ से पत्थर चले। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स और पीएसी को यूनिवर्सिटी में तैनात किया है।

Clashes erupted Banaras Hindu University BHU student stabbed

इससे पहले बीएचयू में बीते साल सितंबर में छात्राओं ने जो बड़ा आंदोलन किया था, उस मामले में गुरुवार को विश्वविद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं के खिलाफ हत्या के प्रयास में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। विश्वविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ता हैं। वाराणसी के लंका थाने में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 353, 332, 427, 504, 307 और 395 के तहत गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 छात्र पर हमले के बाद हॉस्टल के काफी छात्र जमा हो गए और देखते ही देखते एलबीएस और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच पथराव शुरू हो गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+