नोएडा में भारतीय और अफगानी छात्रों के बीच हुआ पथराव, देखें वीडियो

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में सोमवार की दोपहर मामूली बात को लेकर भारतीय और अफगानी छात्रों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट को किसी तरह कॉलेज प्रबंधन ने शांत कर दिया, लेकिन देर रात दोनों पक्ष फिर से एक दूसरे के सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया। देर रात हुई घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है जिनके बीच विवाद हुआ।

clash between afgani and indian students in noida

जानकारी के अुनसार, सोमवार दोपहर शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया था। एक पक्ष भारतीय स्टूडेंटस थे और दूसरा पक्ष अफगानी स्टूडेंटस। बताया जा रहा है कि दोपहर में भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। बताया गया कि दिन में हुई मारपीट की घटना को प्रबंधन ने हलके में लिया। जिसका नतीजा ये रहा कि सोमवार देर रात दोनों पक्षों में फिर से मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पथराव और मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई।

पुलिस के सामने भी दोनों गुट एक दूसरे से भिड़ गए। हालात तनाव पूर्ण होते देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के सभी छात्रो को अपने-अपने हॉस्टल में भेजा और फिर छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मामले को शांत कराया।

पुलिस का कहना है की शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मामूली बात पर विवाद हुआ। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दोषी छात्रों पर समय से कार्रवाई नहीं किये जाने से छात्रों में नाराजगी थी। जिसे लेकर छात्र शाम को फिर आमने सामने आ गए। देर रात हुई घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोपहर के विवाद में दोषी पाए गए छात्र को सस्पेंड भी कर दिया है। एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है। एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+