निकाय चुनाव: सपा प्रत्याशी ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ, VIDEO
मऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मऊ जिले के सपा प्रत्याशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की तारीफ कर एक तरफ सबको चौंका दिया। मऊ जिले के पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल ने प्रेस वार्ता कर नगर के विकास के लिए अपना एक मेनिफेस्टो जारी किया है जिसमें उन्होंने जनपद के विकास को अपना प्रमुख एजेंडा बताया है।

चुनावी मैदान में जहाँ नेता दूसरे पार्टी के ऊपर आरोपों की झड़ी लगा देते हैं वहीं सपा प्रत्याशी अरशद जमाल ने पीएम मोदी के सफाई अभियान के सफाई अभियान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मैं डंके की चोट पर सफाई अभियान के लिए पीएम मोदी की तारीफ करता हूं और कंधे से कंधे मिलाकर उनके साथ खड़ा है।
अरशद जमाल ने कहा कि जिक्र किया कि जिले सदर विधानसभा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पिछले तीस वर्षों से लगातार नगरपालिका के चुनाव में अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में लड़ाते हैं लेकिन उनका प्रत्याशी हमेशा नंबर तीन पर ही रहता है वहीं बीजेपी तीस वर्षो से लगातार नंबर दो पर रही है। उन्होंने कहा कि मऊ जनपद को एक आदर्श जनपद के रुप मे विकसित करेने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications