Agra: ताजमहल में 10 लाख रुपए से भरा बैग भूला टूरिस्ट, वापस आकर देखा तो गायब, अचानक यूं आई चेहरे पर खुशी
Agra Taj Mahal News: ताज महल का दीदार करने के लिए देश और दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक रोजाना आगरा पहुंचे हैं। ताजमहल को देखने के लिए आगरा में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ रहती है। इसी भीड़ में से एक शख्स से साथ मंगलवार को कुछ ऐसा हुआ, जो सुर्खियों में आ गया।
दरअसल, ताजमहल के सुरक्षाकर्मियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब नोटों से भरा बैग एक मिला। बैग में 10 लाख रुपए थे। बैग में भारतीय करेंसी के अलावा विदेशी मुद्रा भी थी। आनन-फानन में सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि यह बैग किसी पर्यटक का है, जो उसे वहां भूल गया था।

दार्जिलिंग से आए टूरिस्ट से हुई चूक
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से आए एक टूरिस्ट का नोटों से भरा बैग ताजमहल में छूट गया, जो वहां के एक सुरक्षाकर्मियों को मिल गया। जब उन्होंने बैग को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक ताजमहल के बंद होने के वक्त जब वहां के सुरक्षाकर्मियों ने एरिया का दौरा किया तो उन्हें एक बैग मिला, जिसके अंदर 10 लाख रुपए थे। लावारिश हालत में मिले नोटों से भरे बैग को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित अपने पास रख लिया।
वापस आकर देखा तो बैग गायब
इसके बाद शाम करीब 5.15 बजे ताजमहल से बाहर आने के बाद अचानक टूरिस्ट को बैग का ध्यान आया तो वो फौरन वापस लौटा, लेकिन उसे बैग वहां से गायब मिला।
जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने बैग के असली मालिक को नोटों से भरा बैग वापस कर दिया। ताजमहल से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बैग में भारतीय और विदेशी करेंसी के करीब 10 लाख रुपए रखे थे।
CISF के जवान को मिला बैग
नोटों से भरा टूरिस्ट का यह बैग पुरातत्व विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को मंगलवार शाम ताजमहल को बंद करने के वक्त वहां के दौरे पर मिला था। अधिकारियों के मुताबिक यह बैग पश्चिम बंगाल के एक टूर ऑपरेटर का था, जो ताजमहल के अंदर ही छूट गया था।
चेहरे पर लौटी खुशी
ताजमहल के संरक्षण सहायक बताया कि मंगलवार शाम को पैसों से भरा बैग मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो टूरिस्ट की पहचान की गई और तलाश करने के बाद उसे ताज के वेस्टर्न गेस्ट पर सैलानी मिल गया, जिसके दस्तावेजों की जांच के बाद उसका बैग सुपुर्द कर दिया। खोया बैग मिलते ही पर्यटक के चेहरे पर खुशी लौट आई और सीआईएसएफ को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications