chitrakoot news : सात फेरों के बाद मंडप से गहने- पैसे समेटकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, फिल्मी है पूरी कहानी
chitrakoot news: बीते कुछ वर्ष पहले एक फिल्म आई थी.... 'डॉली की डोली' इसमें लुटेरी दुल्हन का किरदार सोनम कपूर ने निभाया था। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से सामने आया है, जहां पर शादी के मंडप से ही सोने-चांदी के गहने और नगद पैसे लूटकर घटना से रफू-चक्कर हो गई। हैरानी की बात ये है कि दूल्हा और दुल्हन की शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं, बस दुल्हन की विदाई होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही दुल्हन जेवर और पैसे लेकर रफू चक्कर हो गई, इससे पहले दूल्हा पक्ष कुछ समझ पाता दुल्हन के परिजन भी चुपचाप दुम दबाकर खिसक लिए।

सात फेरों के बाद मंडप से फरार दुल्हन
घटना शहर कोतवाली इलाके के कामतानाथ परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा के हनुमान मंदिर पास का है जहां महोबा जिले के रहने वाले सुरेंद्र पाल का विवाह चित्रकूट के मानिकपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली रागिनी रैदास से करवाई जा रही थी। ये विवाह उसके 1 रिश्तेदार ने फिट करवाई थी। विवाह में लड़की पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से दूल्हे वालों ने ही विवाह का पूरा खर्च करने का जिम्मा उठाया था। दोनों परिवारों ने निर्णय लिया कि शादी चित्रकूट के बरहा मंदिर से कराई जाए।

रिश्तेदार भी खिसक लिए
मुहूर्त अनुसार दोनों परिवार पक्ष शादी के लिए बरहा मंदिर पहुंच गए जहां पूरे विधि-विधान से पंडित बाबा विवाह की रस्में संपन्न करा रहे थे। तभी दुल्हन के भाई ने दुल्हन का सिंगार लाने के लिए लड़के पक्ष से 53 हजार रुपये ले लिए और सिंगार लेने चला गया। घंटो बीतने के बाद जब वो वापस नहीं आया, तो दुल्हन के साथ आए अन्य परिजन भी धीरे-धीरे वहां से चलते बने। इधर विवाह की सभी रस्मे संपन्न हो चुकी थी। सिर्फ विदाई बाकी रह गई थी, तभी दुल्हन की मम्मी और उसके पक्ष के लोग वहां से भाग गए। इससे पहले की दूल्हा पक्ष कुछ समझ पाता दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया और सारे जेवर और पैसे लेकर रफूचक्कर हो गई।

दूल्हा पहुंचा थाने
इस मामले के बाद से दूल्हा पक्ष खुद को ठगी का एहसास महसूस कर रहा है। पीड़ित दूल्हे ने कर्वी कोतवाली में शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित तीन लोगों को पकड़ लिया लेकिन पैसे लेकर भागने वाले वाले भाई को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। पुलिस इस घटना में दोनों पक्षों का बयान लेकर घटना की जांच करने मेें जुट गई हैं।

जानिए पुलिस ने क्या कहा
पुलिस अधीक्षक चंद्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसमें जांच कराई जा रही है, जांच के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications