शादी में हो रहे डांस के दौरान खुशी में चली गोली बच्चे को लगी, वीडियो वायरल

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शादी समारोह फिल्मी गानों पर नृत्यांगनाओं के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान एक 10 वर्षीय बच्चे को गोली लग गई की। गोली लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सर्तक हो गई। अब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

child shot during the Harsh firing in Rampur

घटना रामपुर के कोतवाली स्वार के मसवासी क्षेत्र की है, जहां शादी समारोह में नृत्यांगनाओं का डांस चल रहा था और युवक नोट उड़ा रहे थे। नृत्यांगनाओं के डांस के दौरान युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली पास खड़े 10 वर्षीय बालक छोटू के कान में लग गई। आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहा से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में बालक को मेरठ रेफर कर दिया।

वहीं, हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई है। एडिशनल एसपी सुधा सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चा घायल हो गया था, जिसके संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फायरिंग का वीडियो बाद में सामने आया है जिसमें और भी व्यक्ति दिखाई दे रहे वीडियो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+