छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस को लेकर खुशखबरी, इस तारीख से होगी रेगुलर, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Chhapra to Amritsar Express: उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लाखों यात्रियों को राहत देने के क्रम में रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस रेगुलर चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15135 - 15136 छपरा-अमृतसर-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस छपरा से 12 दिसम्बर से प्रत्येक शुक्रवार को तथा अमृतसर से 13 दिसम्बर से प्रत्येक शनिवार को रेगुलर चलाई जाएगी।

छपरा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस

  • ट्रेन 15135 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 दिसम्बर,2025 से प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 10.15 बजे प्रस्थान कर सीवान से 11.18 बजे, थावे से 11.55 बजे, तमकुही रोड से 12.25 बजे, पडरौना से 12.52 बजे, कप्तानगंज से 13.35 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलाबाद से 15.16 बजे, बस्ती से 15.41 बजे, गोंडा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.20 बजे, सीतापुर से 20.40 बजे दूसरे दिन बरेली से 00.52 बजे, मुरादाबाद से 02.50 बजे, सहारनपुर से 07.05 बजे, अम्बाला कैंट से 09.00 बजे, ढंडारी कलां से 10.46 बजे, जलन्धर सिटी से 11.55 बजे तथा ब्यास से 12.55 बजे छूटकर अमृतसर 13.50 बजे पहुॅचेगी।
chhapara amritsar express
  • 15136 अमृतसर-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 दिसम्बर, 2025 से प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 17.45 बजे प्रस्थान कर ब्यास जं. से 18.17 बजे, जलन्धर सिटी सेे 18.57 बजे, ढंडारी कलां से 20.40 बजे, अम्बाला कैंट से 22.40 बजे, दूसरे दिन सहारनपुर से 02.05 बजे, मुरादाबाद से 05.33 बजे, बरेली से 06.55 बजे, सीतापुर से 11.15 बजे, बुढवल से 12.53 बजे, गोण्डा से 14.20 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, खलीलाबाद से 16.42 बजे, गोरखपुर से 18.30 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, पडरौना से 20.24 बजे, तमकुही रोड से 21.03 बजे, थावे से 21.45 बजे तथा सीवान से 22.30 बजे छूटकर छपरा 23.55 बजे पहुंचेगी।
  • इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 05, जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वतानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+