मुजफ्फरनगर: बाइक से जा रहे चेन्नई के दंपति को हाईवे पर मारी गोली

नेशनल हाईवे पर बाइक से जा रहे दंपति पर बदमाशों ने गोलियां चलाईं। बाइक के साथ घायल दंपति दूर तक घिसटते चले गए। यह घटना पुलिस चौकी के पास हुई है।

मुज़फ्फरनगर। यूपी में मुजफ्फरनगर का नेशनल हाईवे 58 इन दिनों अपराधियो का ऐशगाह बन गया है। आये दिन चोरी लूट जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाईवे पर बुलेट पर सवार होकर हरिद्वार से दिल्ली जा रहे चेन्नई के दंपति पर 2 अज्ञात बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। इस घटना में गोली पति के गले को चीरती हुई आर-पार हो गयी और पत्नी बाल-बाल बच गयी।

मुजफ्फरनगर:बाइक से जा रहे चेन्नई दंपति को हाईवे पर मारी गोली

गोली लगते ही बाइक सड़क पर जा पड़ी और दंपति बाइक से घिसटते हुए बहुत दूर जाकर रुके और बदमाश मौके से फरार हो गए। तभी हाईवे से गुजर रहे एक राहगीर ने अपनी गाड़ी में घायलों को एक निजी चिकित्सालय पहुँचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची ओर जांच में जुट गई। महिला की हालत ठीक है जबकि महिला के पति की गम्भीर हालात को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस के आलाधिकारी हाईवे पर बने होटलों के सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। अभी तक बदमाशो का कोई सुराग नही लग पाया है ।

मुजफ्फरनगर:बाइक से जा रहे चेन्नई दंपति को हाईवे पर मारी गोली

दरअसल मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 58 पर स्थित बागोवली चौकी के सामने का है जहाँ हरिद्वार से अपनी आंटी के यहाँ से घूमकर आ रहे चेन्नई के रामापुरम निवासी दंपति आदित्य व राजलक्ष्मी पर दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली आदित्य के गले को चीरती हुई बाहर निकल गयी जबकि राजलक्ष्मी बाल-बाल बच गयी।

मुजफ्फरनगर:बाइक से जा रहे चेन्नई दंपति को हाईवे पर मारी गोली

गोली लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गयी ओर सड़क पर दम्पति जा गिरे और बदमाश मौके से फरार हो गए। तभी रास्ते से जा रहे एक राहगीर ने घायलों को अपनी गाड़ी से पास के हॉस्पिटल में पहुँचाया। पति आदित्य की गम्भीर अवस्था को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में पुलिस हॉस्पिटल में पहुँची ओर मामले की जांच में जुट गई है। दंपति के साथ उनका एक साथी भी था जो अपनी दूसरी बाइक से आगे चल रहा था। दिनदहाड़े हाईवे 58 पर स्थित चौकी के सामने हुई इस घटना ने मुज़फ्फरनगर पुलिस की पोल खोल कर रख दी है।

मुजफ्फरनगर:बाइक से जा रहे चेन्नई दंपति को हाईवे पर मारी गोली

आपको बता दें के चेन्नई निवासी अपने दोस्तों के साथ टूर पर आए थे। टूर दो दिन पहले खत्म हो गया था उसके बाद दंपति दिल्ली से बुलेट बाइक किराये पर लेकर हरिद्वार अपनी आंटी के यहाँ पर गए थे। जब वापस आ रहे थे तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस अधिकारी बदमाशों की तलाश में होटलों पर लगे सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+