राजा भैया के पिता से मुंबई की कंपनी ने की सवा करोड़ की ठगी

मुंबई की एक कंपनी से ऑनलाइन वैन खरीदने के चक्कर में राजा भैया के पिता बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गए। उनको सवा करोड़ रुपए का चूना लगा है।

इलाहाबाद। बाहुबली विधायक राजा भैया के पिता से सवा करोड़ की ठगी हुई है। आप भी चौंक रहे होंगे कि ऐसी हिमाकत कौन कर सकता है। दरअसल राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह से यह धोखाधड़ी मुंबई की एक कंपनी ने की है। थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला खुलकर सामने आया है।

राजा भैया के पिता से मुंबई की कंपनी ने की सवा करोड़ की ठगी

अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। यह मामला जैसे ही थाने पहुंचा जंगल में आग की तरह खबर फैलती चली गई । प्रतापपुर जिला समेत आस पास के जिले में भी यह खबर चर्च का केंद्र बिंदु है कि आखिर कोई राजा भैया के घर कैसे ठगी कर सकता है।

राजा भैया के पिता से मुंबई की कंपनी ने की सवा करोड़ की ठगी

वैन के नाम पर हुई धोखाधड़ी
राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह ने कुछ दिन पहले वेबसाइट पर वैन पसंद की। बात आगे बढ़ी तो वैन खरीदने के लिये कंपनी से बातचीत आगे बढ़ी। मुम्बई के अंधेरी स्थित डीसी मोटर्स डिजाइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की वेबसाइट पर एक वैन का विज्ञापन देखा था।

वैन उन्हें पसंद आयी थी और वैन खरीदने के लिए कंपनी से सम्पर्क किया गया था। कंपनी से प्रतिनिधि प्रतापगढ़ आये। यहां भदरी स्थित राजा के महल में कंपनी ने डील फाइनल की। सौदा 1.25 करोड़ रुपये में तय हुआ। उदय प्रताप ने कंपनी को भुगतान कर दिया।

लेकिन वैन की डिलेवरी महीनों गुजर जाने के बाद भी नहीं हुई। कंपनी से अब संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। मामले में उदय प्रताप ने कुंडा थाने में कंपनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया तो मामला खुलकर सामने आया। मामले में पुलिस का कहना है कि मुम्बई की कंपनी डीसी मोटर्स डिजाइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दिलीप छाबड़िया समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धोाखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+