चंद्रयान-3: CM योगी ने इसरो की टीम को दी बधाई, बोले- ये सफलता आत्मनिर्भर भारत को समर्पित

इसरो के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सीएम योगी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे पूरी मानवता के लिए शुभ करार दिया।

Chief Minister Yogi Adityanath: देश के वैज्ञानिकों ने आज इतिहास रचने का काम किया है। इस खुशी की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लाइव देखा। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद उन्होंने इसरो की पूरी टीम को बधाई दी।

चंद्रयान-3

इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता के बाद सीएम योगी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, " यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है। अभिनंदन! जय हिंद!🇮🇳"

चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर योगी ने कहा कि,

प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन ने इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था,चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव मे जो दुनिया के लिए असंभव था,उसपर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है। आज की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिको को हृदय से बधाई,देश प्रदेश वासियो को हृदय से शुभकामनाएं, जयहिंद।

भारत ने रचा नया इतिहास

गौरतलब है कि स्पेस सेक्टर में भारत ने आज नया इतिहास रच दिया, जहां चंद्रयान-3 के लैंडर 'विक्रम' ने चांद की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसरो के वैज्ञानिक कई सालों से इस मिशन पर लगे हुए थे।

पहले भी हुए थे प्रयास

इससे पहले पिछला मिशन (चंद्रयान-2) असफल रहा था, ऐसे में थोड़ी निराशा जरूर हुई थी। वहीं दूसरी ओर लैंडिंग की खबर मिलते ही पूरा देश उत्साहित हो उठा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+