चंद्रयान-3: बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी इसरो को बधाई, कहा- पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका

पूर्व सीएम मायावती ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन को बधाई दी है।

BSP Chief Mayawati: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो को बधाई दी है। मायावती ने कहा है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पुरा दुनिया में देश का नाम रौशन हुआ है।

इसरो

मायावती ने अपनी ट्विट में लिखा, ''चन्द्रयान-3 के चाँद पर सफल लैण्डिग कराकर भारत का नाम दुनिया भर में रौशन करने के लिए भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। विज्ञान की प्रगति मानव कल्याण के लिए हो यह बहुत जरूरी। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह अभियान अपने मानवीय उद्देश्य में सफल होगा।''

स्पेस सेक्टर में भारत ने आज नया इतिहास रच दिया, जहां चंद्रयान-3 के लैंडर 'विक्रम' ने चांद की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो के वैज्ञानिक कई सालों से इस मिशन पर लगे हुए थे। इससे पहले पिछला मिशन (चंद्रयान-2) असफल रहा था, ऐसे में थोड़ी निराशा जरूर हुई थी। वहीं दूसरी ओर लैंडिंग की खबर मिलते ही पूरा देश उत्साहित हो उठा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग किया। ISRO के वैज्ञानिकों की कड़ा सफलता के जरिए चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा गया। जैसे ही इसकी घोषणा हुई इसरो के ऑफिस में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।

इसरो की ओर से 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया गया था। जिसका मकसद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नई खोज करना है। पिछला मिशन (चंद्रयान-2) असफल रहा था, ऐसे में वैज्ञानिकों ने उससे सीख ली और कई बदलाव किए। वहीं लैंडिंग की खबर मिलते ही पूरे देश उत्साह से झूम उठा।

साल 2019 में चंद्रयान 2 के विफल होने के बाद से ही भारत ने अपने नए मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। वहीं इस मिशन पर खर्च की बात करें तो इसपर तकरीबन 615 करोड़ रुपए यानी 75 मिलियन डॉलर खर्च हुआ है।

आपको बता दें कि अब तक चांद की सतह पर अमेरिका, चीन और रूस ही सॉफ्ट लैंडिंग कर पाया है, ऐसे में अब चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+