चंद्रशेखर आजाद ने सपा-बीजेपी को दी टेंशन, सभी 10 सीटों पर उपचुनाव लड़ने का किया ऐलान

Chandrashekhar Azad: जल्द ही उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। उपचुनावों को लेकर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सीट सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उपचुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

चंद्रशेखर के इस ऐलान से बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत सपा और बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, चंद्रशेखर आजाद ने 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमारी पार्टी आगामी उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंद्रशेखर ने बताया कि उपचुनाव के लिए पार्टी के पदाधिकारिोयं से बात भी कर ली है।

Chandrashekhar Azad

खबर के मुताबिक, चंद्रशेखर ने बताया कि पदाधिकारियों से बातचीत के बाद फाइनल हुआ है कि आने वाले उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर मजबूती के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी। राजनीतिक जानकारों की मानें तो आजाद समाज पार्टी के उपचुनाव में उतरने से बीएसपी के साथ सपा और बीजेपी के दलित वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।

ऐसे में चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी बीएसपी के साथ-साथ सपा-बीजेपी का भी खेल बिगड़ सकती है। आपको बताते चले कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में नगीना सीट के साथ डुमरियागंज लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें नगीना सीट पर चंद्रशेखर ने जीत दर्ज कराई थी।

हालांकि, डुमरियागंज सीट पर आजाद समाज पार्टी को फायदा तो नहीं हुआ। लेकिन इंडिया एलायंस का पार्टी ने खेल बिगाड़ दिया था और यहां से बीजेपी ने बाजी मार ली थी। लेकिन, विधानसभा उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के मैदान में उतरे से कितना फायदा होगा या नुकसान यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

आपको बता दें कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों- करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर मीरापुर, फूलपुर, मझवा और सीसामऊ पर उपचुनाव होना है। इन सीटों में 5 सपा की हैं। आरएलडी और निषाद पार्टी की एक-एक सीटें हैं जबकि भाजपा की 3 सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+