Chaitra Navratri Puja: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया विधिवत कन्या पूजन, वीडियो आया सामने
चैत्र रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। सीएम योगी ने पहले कन्याओं के पैर धुलाए इसके बाद उनके माथे पर तिलक लगाकर और माता की लाल चुन्नी पहना पूजा की।

गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो सामने आया है जिसमें सीएम योगी एक-एक कन्याओं को अपने सामने रखी बड़ी सी पीतल की थाली में खड़ा करके उनके पैर धुलवा रहे हैं। इसके बाद कन्याओं के माथे पर टीका और गले में फूल की माला और लाल चुन्नी पहनाते दिख रहे हैं। कन्याओं को भोजन ग्रहण करवाने के बाद सीएम योगी ने कन्याओं का पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के अवसर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा "मैं नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं देता हूं। नवमी तिथि श्री राम के जन्मदिन की भी तिथि है। ये तिथि राम नवमी के रूप में विख्यात हो गई! इस बार की नवमी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अयोध्या धाम में हर्षोल्लास है उमंग है।
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया। pic.twitter.com/QvTuz6eGA6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024
#WATCH उत्तर प्रदेश: रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंंदिर में कन्याओं को भोजन कराया। pic.twitter.com/pWrYZ2X5xT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024












Click it and Unblock the Notifications