CBSE Board Result: देश के 17 रीजनो में प्रयागराज का हाल बुरा, जानिए क्या रही रैंकिंग?
CBSE Board Result Latest News Prayagraj Uttar Pradesh: सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। देश में 88.39 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की। है। देश में कुल 17 रीजन हैं। आइए जानते हैं इन रीजनो में छात्रों की सफलता का क्या प्रतिशत रहा?
17 रीजन में जहां विजयवाड़ा ने पहला स्थान हासिल किया है वहीं उत्तर प्रदेश का प्रयागराज अंतिम पायदान पर है।विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ प्रथम स्थान पर है, वही त्रिवेंद्रम 99.32 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर है। प्रयागराज रीजन में 79.53 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। प्रयागराज 17 वें नंबर पर है।

ये है 17 रीजन में सफल छात्रों का प्रतिशत
विजयवाड़ा: 99.60% स्टूडेंट पास
त्रिवेन्द्रम: 99.32%
चेन्नई: 97.39%
बेंगलुरु: 95.95%
दिल्ली पश्चिम: 95.37%
UP: प्रमुख सचिव ने बताया यूपी में कैसे बढ़ेगा पर्यटन? करना होगा यह काम , होंगे ये फायदे
दिल्ली पूर्व: 95.06 %
चंडीगढ़: 91.61%
पंचकुला: 91.17%
पुणे: 90.93%
अजमेर: 90.40%
भुवनेश्वर: 83.64%
गुवाहाटी: 83.62%
देहरादून: 83.45%
पटना: 82.86%
भोपाल: 82.46%
नोएडा: 81.29%
प्रयागराज: 79.53%
cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications