DGP ओपी सिंह ने कहा- CBI की तरह काम करेगी यूपी पुलिस
लखनऊ। मुरादाबाद के डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के दो दिवसीय रीयूनियन कार्यक्रम में सूबे के पुलिस मुखिया डीजीपी ओपी सिंह पहुंचे। उन्होंने अकादमी में ट्रेनिंग ले चुके अधिकारीयों से मुलाकात और उनके अनुभव से रूबरू हुए। कार्यक्रम के बाद डीजीपी ने कहा कि यूपी पुलिस अब सीबीआई की बराबरी करने के लिए तैयार की जायेगी। इसके लिए पुलिसकर्मियों को जल्द ही ट्रेनिंग भी दी जायेगी।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अब सीबीआई की तर्ज पर पुलिस की सभी इन्वेस्टीगेशन विंग को ट्रेंड किया जाएगा। इसके लिए नेशनल पुलिस एकेडमी हैदरबाद से भी प्रशिक्षण में मदद ली जाएगी। यह बात शनिवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुलिस एकेडमी में डीजीपी ओपी सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अपराधिक विवेचना में कमी रहने के कारण अपराधियों को सजा नहीं हो पाती है और इस बात का लाभ अपराधी उठा रहे है। इसीलिए अब पुलिस को भी सीबीआई की तरह काम करने के लिए ट्रेनिंग दी जायेगी, जिससे अपराधियों को हर हालात में सजा मिल सके।
CBI करेगी मदद
उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल तो भेज देती है, मगर साक्ष्य के अभाव में वह छूट जाते हैं और दोबारा से अपराध शुरू कर देते हैं। इसी के मद्देनजर सभी जांच एजेंसियों को विशेष ट्रेनिंग दिलाने का निर्णय लिया गया है। सीबीआई के अफसरों उन्हें जल्द ही प्रशिक्षित करेंगे। तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने के लिए तकनीकी संस्थानों से मदद ली जा रही है। प्रदेश भर की सभी पुलिस इन्वेस्टीगेशन विंग को एक्सपर्ट्स के जरिए ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications