बीवी से परेशान CBI कॉन्स्टेबल ने कहा- बेडरूम में लगाऊंगा CCTV कैमरा

सीबीआई कॉन्स्टेबल ने कहा कि वह अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाहता है ताकि उसकी पत्नी उसे झूठे मामले में फंसा न सके।

नई दिल्ली। बीते महीने यूपी के गाजियाबाद में पति-पत्नी के बीच झगड़े का अजीबोगरीब मामला सामने आया था, जिसमें पति ने पत्नी के साथ रहने के लिए कुछ शर्तें रखी थीं। युवक के खिलाफ उसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी थी। गाजियाबाद में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है लेकिन इसमें केस उलटा है। सीबीआई कर्मचारी ने अधिकारियों से गुहार लगाई है उसे उसकी पत्नी से बचा लिया जाए।

बच्चे भी पिता की बातों के समर्थन में

बच्चे भी पिता की बातों के समर्थन में

सीबीआई कॉन्स्टेबल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती है। उसके पास इसकी मोबाइल रिकॉर्डिंग भी है। उनके बच्चे भी पिता की बात का समर्थन कर रहे हैं। जबकि पत्नी ने पति पर आरोप लगाए हैं।

नौकरी करती है पत्नी

नौकरी करती है पत्नी

सीबीआई कॉन्स्टेबल ने बताया कि उसकी पत्नी आंगनबाड़ी में सहायिका के तौर पर काम करती है। इसके अलावा वह एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट भी है। दोनों की शादी को करीब 23 साल हो चुके हैं। दोनों के एक बेटा और बेटी भी हैं। बेटा 22 साल का है जबकि बेटी 16 साल की है।

पत्नी पर लगाए ये आरोप

पत्नी पर लगाए ये आरोप

कॉन्स्टेबल का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे परेशान करती रही और फिर एक दिन घर छोड़कर मायके चली गई। कई बार वह पहले भी ऐसा कर चुकी है। उसने कहा, 'मैंने पत्नी को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह मुझे बच्चों समेत जेल भिजवा देने की धमकी देती है। मैं परेशान हो चुका हूं।'

'नहीं बदलूंगी अपना तरीका'

'नहीं बदलूंगी अपना तरीका'

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कहती है, 'मैं न वह तलाक लेगी और न ही अपना तरीका बदलेगी। तुमको जो करना है कर लो।' उसने कहा कि वह अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाहता है ताकि उसकी पत्नी उसे झूठे मामले में फंसा न सके। वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे खर्च के पैसे नहीं देता। वह उससे मारपीट भी करता है। फिलहाल दोनों के बीच सबकुछ ठीक करने के लिए महिला थाने में काउंसलिंग चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+