बैंककर्मी ने व्यापारी के पैसे जमा करने से किया इनकार, जमकर हुआ बवाल
उत्तर प्रदेश के बहराइच में इलाहाबाद बैंके एक कैशियर ने मंगलवार को एक व्यापारी के पैसे जमा करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर काफी देर तक कहासुनी हुई।
बहराइच। नोटबंदी के बाद जहां लोग पैसे निकालने को लेकर लाइन में खड़े रहते हैं। वहीं अब बैंक कर्मी भी रुपए जमा करने से इंकार करने लगे हैं। ताजा बहराइच के छावनी बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक में देखने को मिली। जहां पर व्यापारी के मुनीम को बैंक कैशियर ने पैसा जमा करने से इंकार करते हुए वापस भेज दिया। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग बैंक पहुंच गए। जहां पर कैशियर अपनी बात पर अड़ा रहा। इस दौरान लोगों से उसकी जमकर कहासुनी हुई। जब व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तब जाकर कैशियर ने रुपए जमा किए। हालांकि, व्यापारियों ने ब्रांच मैनेजर से लिखित शिकायत करने की बात कही है।

बहराइच के छावनी इलाके में स्थित इलाहबाद बैंक में मंगलवार को दवा व्यापारी उमेश ने अपने मुनीम के हाथों डेढ़ लाख रुपए जमा करने के लिए भेजे थे, लेकिन वहां के कैशियर शिवा जायसवाल ने कहा कि हम एक दिन में एक ही बार पैसे जमा करेंगे और उसे वापस भेज दिया। जब इसकी जानकारी व्यापारी को हुई तो उसने अन्य व्यापारियों के साथ बैंक पहुंचकर इसका कारण पूछा तो वो सीधा उन लोगों से भिड़ गए। जिसके बाद जमकर कहासुनी हुई। वहीं इस पूरे मामले पर कैशियर ने बताया कि जब ये लोग जल्दी पैसा भेजेंगे तब ही हम जमा कर सकते हैं। वहीं जब उनसे पैसा जमा करने का टाइम चार बजे तक होने की बात कही गई तो उनका कहना था कि हम सिर्फ 3 बजकर 30 मिनट तक ही पैसा जमा करते हैं। व्यपारियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications