आरा वालों को गुंडा कहना पडा महंगा, कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू पर केस दर्ज
बीते 19 नवंबर को सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित हुए सुप्रसिद्ध कॉमेडी शो कपिल शर्मा शो में दिखाए गए कंटेंट को लेकर यह मामला दर्ज कराया है।
आरा। कॉमेडियन कपिल शर्मा को अपने सुप्रसिद्ध कॉमेडी शो मे आरा वालों को गुंडा कहना महंगा पड़ गया है। भोजपुरिया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धू, गायक सोनू निगम, चैनल के सीईओ एनपी सिंह और सोनी चैनल के खिलाफ आरा सिविल कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। आपको बताते चलें कि बीते 19 नवंबर को सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित हुए सुप्रसिद्ध कॉमेडी शो कपिल शर्मा शो में दिखाए गए कंटेंट को लेकर यह मामला दर्ज कराया है।

क्या था मामला?
सोनी चैनल पर दिखाई जाने वाली कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो मे दर्शक दीर्घा मैं बैठे हुए आरा से आए एक युवक से आरा जिले की खासियत के बारे में पूछा गया था। लड़के ने जैसे ही जवाब दिया तभी शो में जज के रूप में मौजूद पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आरा की पहचान डाकू सरीखे लोगों और बनारस की पहचान ठग लोगों से होने की बात कही थी।
ये भी पढ़ें- बिहार: पीएम मोदी से गुफ्तगू के बाद बीजेपी के कितने करीब गए नीतीश कुमार?
जिसको लेकर भोजपुरिया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने शो के मुख्य सूत्रधार कपिल शर्मा और जज के रूप में देखे जाने वाले पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू समेत शो के समय मौजूदा चैनल के सीईओ एनपीसिंह और जाने माने गायक सोनू निगम पर कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल किया गया है। परिवाद पत्र में आरोप लगाया गया है कि 19 दिसंबर 2016 को जब चैनल का 21 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही थी, तभी द कपिल शर्मा शो का आयोजन किया गया था। जिसे देखने के लिए आरा से एक युवक वहां पहुंचा था। जिसके साथ इन लोगों ने बदतमीजी की और पूरे आरा वाले को गुंडा बताया।












Click it and Unblock the Notifications