रात में कोई आता है और कार पर स्क्रैच कर 'मां...' लिख जाता है

पुलिस का कहना है कि यह काम किसी एक ही आदमी का है। पुलिस ने सोसाइटी के निवासियों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा में इन दिनों एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिल रहा है। यहां की एक सोसाइटी में कोई शख्स रात को पार्किंग में खड़ी कारों के शीश तोड़कर, कार की बॉडी पर स्क्रैच कर 'मां' शब्द लिख देता है। अभी तक इस तरीके से सोसाइटी की 8 कारों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। मंगलवार रात को भी एक कार का शीशा तोड़कर किसी सिरफिरे ने उसकी बॉडी पर स्क्रैच कर दिया। सोसाइटी के लोग इस समस्या को लेकर काफी हैरान हैं कि आखिर ये सब कौन कर जाता है।

car

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह सोसाइटी में रहने वाले एक इंजीनियर ऑफिस जाने के लिए जब अपनी कार के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ है। इसके अलावा किसी नुकीली चीज से स्क्रैच कार की बॉडी पर 'मां' लिखा हुआ था। घटना का पता चलते ही सोसाइटी के लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी गई।

लोगों में दहशत का माहौल

लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कोई शख्स रात को आता है और कार को नुकसान पहुंचाकर चला जाता है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि यह आठवीं कार है, जिसे इस तरह से नुकसान पहुंचाया गया है। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। सोसाइटी निवासियों को डर है कि कहीं अगला नंबर उनकी कार का ना हो। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह काम किसी एक ही आदमी का है। पुलिस ने सोसाइटी के निवासियों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+