गुजरात में दंगा पीडि़तों को न्‍याय नहीं मिला, पर हम इंसाफ करेंगे

आगरा। मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा को दंगे मानने से इनकार करने वाले सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उत्‍तर प्रदेश में हुई हिंसा की तुलना गुजरात दंगों से नहीं की जा सकती है। हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्‍होने कहा कि गुजरात में हुए दंगों में पीडि़तों को न्‍याय नहीं मिला लेकिन हम न्‍याय जरूर करेंगे। वहीं पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में आजम खान के उपस्थित न होने से सपा नेताओं की नाराजगी पर मुलायम ने कहा है कि हमें पता है कि आजम क्‍यों नहीं आये हैं, हमारे उनके बीच कोई नाराजगी नहीं है।

गौरतलब है कि आगरा में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में न आने पर सपा के राम गोपाल यादव और नरेश अग्रवाल ने आजम खान पर बयान बाजी की थी। राम गोपाल ने कहा कि आजम को या तो बैठक में भाग लेना चाहिए या फिर उन्‍हें इस्‍तीफा दे देना चाहिए। उनके न आने से यहां किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्‍हें पद की गरिमा समझते हुए इस्‍तीफा दे देना चाहिए। वहीं नरेश अग्रवाल ने कहा कि कोई भी व्‍यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं होता है।

Mulayam Singh Yadav

मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के बाद आगरा में हुई इस बैठक पर सभी की निगाहें थीं। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि इन दंगों में लगभग 44 लोग मारे गये हैं। जिससे कि जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था, लेकिन कल हालात सामान्‍य होते ही कर्फ्यू में ढ़ील दी गई थी। सपा में आंतरिक मतभेद उस समय भी उजागर हुए जब आजम खान का विरोध करने वाली जया प्रदा, ने कल उनका समर्थन किया और मुलायम सिंह यादव को मतलबी व्‍यक्ति करार दिया।

मुजफ्फरनगर के दंगों के बारे में राजनीतिक विश्‍लेषकों का कहना है कि सपा किसी भी कीमत पर मुस्लिम वोट बैंक को हाथ से नहीं जाने देना चाहती है। इसलिए पार्टी मुस्लिमों के समर्थन में खड़ी है। दंगों के दौरान मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मुस्लिम टोपी पहनकर मीडिया के सामने बयान दिया था और कई आरोपियों को भी निर्दोष करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+