बहुजन संघ ने भी यूपी में बना लिया है गौरी लंकेश को विरोध का मुद्दा, शाहजहांपुर में कैंडल मार्च

राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिसंघ से जुड़े दर्जनों लोग शहीद प्रतिमा के पास पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकार गौरी लंकेश की तस्वीर के सामने मोमबत्ती लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और इसे चौथे स्तंभ की हत्या कहा।

शाहजहांपुर। कर्नाटक में हुई महिला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का विरोध और श्रद्धांजलि का सिलसिला पूरे देश में जारी है। इसी के चलते यूपी के शाहजहांपुर में भी पत्रकार गौरी लंकेश को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने शहीद प्रतिमाओं के सामने मोमबत्ती जलाकर और उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने मांग की है कि पत्रकार हत्याकांड की सीबीआई से जांच करवाई जाए क्योंकि उनकी हत्या के पीछे गहरी राजनीतिक साजिश है।

Candle March for Gauri Lankesh justice in Shahjahanpur

Candle March for Gauri Lankesh justice in Shahjahanpur

Recommended Video

    Gauri Lankesh: जानें आख़िर किसके लिए थीं खतरा । वनइंडिया हिंदी

    राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिसंघ से जुड़े दर्जनों लोग शहीद प्रतिमा के पास पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकार गौरी लंकेश की तस्वीर के सामने मोमबत्ती लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और फूल चढ़ाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पत्रकार की हत्या को लेकर लोगों में खासा गुस्सा दिखाई दिया।

    Candle March for Gauri Lankesh justice in Shahjahanpur

    Candle March for Gauri Lankesh justice in Shahjahanpur

    लोगों का कहना है कि ये सिर्फ गौरी लंकेश की हत्या ही नहीं बल्कि चैथे स्तंभ की हत्या है। लोगों का कहना है कि पत्रकार ही हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश है। सुरेश चंद्र कठेरिया ने केंद्र सरकार से पत्रकार की हत्या के खुलासे के लिए सीबीआई जांच की मांग की ताकि हत्यारों और उसके पीछे जुड़े असली चेहरे सामने आ सकें।

    Candle March for Gauri Lankesh justice in Shahjahanpur

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+