विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने उतरे भगवान राम, देखिए VIDEO

'अडिग' मानते हैं की इस बार के विधानसभा चुनाव में इन्हें सफलता जरूर मिलेगी। इसीलिए ये वाराणसी के उत्तरी और दक्षिणी दोनों विधानसभाओं से पर्चा भर रहे हैं।

वाराणसी। इस विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अपनी चुनावी ताल ठोकने शहर के दक्षिणी और उत्तरी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेंद्र नाथ दुबे 'अडिग' ने नामांकन किया। राम का रूप धारण कर राम नाम सत्य का नारा लागते ये नामांकन स्थल तक पहुंचे। 'अडिग' धरती पकड़ के नाम से भी जाने जाते हैं इसके साथ साधू, संत भी हैं। इनका उद्देश्य देश की सभी बुराइयों को समाप्त कर राम राज्य स्थापित करना है। इसीलिए ये अपने अनोखे अंदाज में हंसते हुए राम का स्वरूप धारण कर नामांकन करने पहुंचे थे।

वाराणसी के कचहरी में वकील की भूमिका निभाने वाले नरेंद्र नाथ दुबे 'अडिग' पूरे कचहरी में कई रूप घारण करने के लिए मशहूर हैं और अब तक राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति से लेकर बीते कई सालों से नगर निगम, लोकसभा, विधानसभा में अपना भाग्य आजमा चुके हैं। ये बात अगल है कि अब तक इन्हें एक बार भी सफलता नहीं मिली है। अडिग मानते हैं की इस बार के विधानसभा चुनाव में इन्हें सफलता जरूर मिलेगी। इसीलिए ये वाराणसी के उत्तरी और दक्षिणी दोनों विधानसभाओं से पर्चा भर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने उतरे भगवान राम, देखिए VIDEO

देखिए VIDEO...

अनोखा रहा इनका अंदाज

नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी भगवान राम का स्वरूप धारण कर अपने साधू समर्थकों के साथ ठहाके लगाते हुए नामांकन स्थल तक पहुंचे और इसके अलावा 'राम नाम सत्य' का नारा भी लगते रहे। ये इतने मशहूर हैं कि जब ये नामांकन करने पहुंचे तो सुरक्षा में लगे पुलिस वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+