मेरठ के एसपी सिटी का कारनामा, अपराधियों को बुलाकर किया सम्मान, पहनाई फूल-माला

मेरठ। प्रदेश के डीजीपी और सरकार की नजर में अपने नंबर बढ़वाने के लिए मेरठ के एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने शनिवार को गजब कारनामा कर डाला है। एसपी सिटी ने लिसाड़ीगेट थाने में कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों, लुटेरों और उचक्कों को बुलाकर सम्मान किया और फूल-मालाऐं पहनाई हैं। एसपी सिटी को उम्मीद है कि कुख्यात बदमाश उनके कहने भर से अपराध छोड़ देंगे। एसपी ने जब यह तमाशा किया तो जिले की एसएसपी मंजिल सैनी छुट्टी पर थीं और जिले का चार्ज एसपी सिटी मानसिंह चौहान के हाथों में था।

बदमाशों का सम्मान समारोह

बदमाशों का सम्मान समारोह

शनिवार को मेरठ की एसएसपी मंजिल सैनी छुट्टी पर थी तो जिले का चार्ज सँभाल रहे एसपी मानसिंह चौहान ने इस अद्भुत फार्मूले को लांच कर दिया। साहब ने मेरठ के लिसाड़ीगेट, कोतवाली और देहलीगेट इलाके के कुख्यात बदमाशों को थाने में इकठ्ठा किया और उनका सम्मान समारोह कर डाला। केवल एसपी साहब ही नहीं, उनके मातहत सीओ और कई थानेदारों ने भी इलाके में लूट, डकैती, बलात्कार, चैन स्नैचिंग और लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले इन बदमाशों को फूल मालाऐं पहनाई।

लिसाड़ीगेट में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर

लिसाड़ीगेट में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर

मीडिया के कैमरों की चकाचौध के आदी एसपी सिटी मानसिंह चौहान इन बदमाशों का सम्मान करने से पहले यह भूल गए कि ये बदमाश अभी भी इलाकों में सक्रिय है। लिसाड़ीगेट मेरठ का ऐसा थाना है जहां सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर हैं।

क्या इससे अपराधी सुधरेंगे ?

क्या इससे अपराधी सुधरेंगे ?

लिसाड़ीगेट इलाके में ही पिछले महीने सोहरका गांव में दिनदहाड़े मां-बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी और पुलिस के हाथ इस मामले में अभी तक खाली है। उम्मीद कीजिए की जो बदमाश जेल में सजा काटने के बाद नहीं सुधरे..एसपी साहब उन्हें केवल वायदा करने भर से सुधार देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+