Seema Haider News: 'हैदर नहीं सीमा मीणा बुलाओ...', जानिए PAK महिला के लिए ये बात किसने कही?
Seema Haider News: पाकिस्तानी सीमा हैदर को लेकर तमाम तरह के सवाल लोगों के मन में चल रहे हैं। एटीएस की टीम दो बार सीमा हैदर से पूछताछ कर चुकी है लेकिन अभी भी कहीं से सीमा के 'पाकिस्तानी जासूस' होने के सबूत नहीं मिले हैं। तो वहीं सीमा से जुड़े दस्तावेज 'पाकिस्तानी एंबेसी' को भी भेजे गए हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि 'सीमा-सचिन का मामला केवल प्रेम प्रसंग का ही है और इसमें कोई और पेंच नहीं है।'

अब इस बारे में देश के जाने-माने वकील एपी सिंह का बयान आया है। दरअसल 'निर्भया' के दोषियों का बचाव कर सुर्खियों में आए वकील एपी सिंह ने सोमवार को सीमा-सचिन से मुलाकात की थी।
'हैदर नहीं सीमा मीणा बुलाओ...'
जिसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि 'आप सभी लोग अब सीमा को 'हैदर' नहीं बल्कि 'सीमा मीणा' कहकर बुलाइए, क्योंकि उसने और सचिन ने सच में हिंदू रिवाज से शादी की है और दोनों ही बालिग हैं।'
'सीमा को भारतीय नागरिकता मिल जाएगी'
यही नहीं एपी सिंह ने ये भी कहा कि 'आशा है कि सीमा को भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। मैं सीमा से मिला हूं इसलिए उसके बारे में इस तरह से कह पा रहा हूं, उसे् वाकई में भारत का वीजा नहीं मिला था इसलिए वो नेपाल के रास्ते भारत आई लेकिन उसका यहां आने का मकसद सिर्फ और सिर्फ सचिन मीणा ही है।'
जांच एजेंसियों और यूपी पुलिस पर भरोसा
उन्होंने ये भी कहा कि 'सीमा जांच में हर तरह का सहयोग कर रही है और उसे पूरा भरोसा भारतीय जांच एजेंसियों और यूपी पुलिस पर है कि वो उसके साथ न्याय करेंगे।'
पाकिस्तान दूतावास के उत्तर का इंतजार
एपी सिंह ने आगे कहा कि 'इंडिया में दूसरे देश के लोगों को नागरिकता दी जाती रही है इसलिए उसी आधार पर सीमा को भी नागरिकता मिलनी चाहिए। फिलहाल अब सभी को 'पाकिस्तान दूतावास' के उत्तर का इंतजार है, उसके जवाब के बाद ही सीमा हैदर पर फैसला होगा।'
PUBG वाला लव
आपको बता दें कि 27 साल की पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को साल 2019 में PUBG गेम खेलते हुए नोएडा के सचिन मीणा से प्यार हो गया था। धीरे-धीरे दोनों ने मोबाइल पर बात करना शुरू कर दिया था और उसके बाद दोनों ने साथ में लाइफ बिताने का फैसला कर लिया और मार्च 2023 में नेपाल में शादी कर ली और उसके बाद मई 2023 को सीमा अवैध रूप से अपने बच्चों के साथ भारत आ गई।
22 वर्षीय सचिन आठवीं पास है
वो दो महीने से नोएडा के किराए के मकान पर बच्चों और सचिन के साथ रह रही थी। आपको बता दें कि 22 वर्षीय सचिन आठवीं पास है और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक प्रोविजन स्टोर चलाता है। तो वहीं सीमा पहले से शादीशुदा है और इस शादी से उसे चार बच्चे हैं। वो सचिन से शादी करने के बाद हिंदू बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications