Kushinagar में फिर पकड़ा गया 'सेक्स रैकेट', संख्या इतनी कि लड़कियों के लिए मंगानी पड़ी बस

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में देह व्यापार के धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। बीते बुधवार को पुलिस ने रिद्धि-सिद्धि होटल समेत कई निजी मकानों पर छापेमारी कर 15 महिला और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। लेकिन शुक्रवार यानि आज जब एक गेस्ट हॉउस में पुलिस ने छापा मारा तो जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त इतने लोग पकडे गए कि पुलिस को उन्हें ले जाने के लिए बस मंगानी पड़ी।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के जनपद कुशीनगर का है। बुधवार को पुलिस द्वारा देह व्यापार के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद होटल संचालको में हड़कंप मच गया था। लेकिन बावजूद इसके जिस्मफरोशी का यह गोरखधंदा रुकने का नाम नहीं ले रहा था। शहर के विभिन्न होटलों में देह व्यापार बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था।

bus had to be arranged to take girls and boys caught in Chandralok Guest House of Kushinagar

थाने ले जाने के लिए बुलानी पड़ी बस
इसी क्रम में एसडीएम और सीओ कसया ने शुक्रवार को चन्द्रलोक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने जब अंदर जाकर लड़के व लड़कियों को दबोचा और गिनती करना शुरू की तो उनके भी होश उड़ गए। इनकी संख्या इतनी ज्यादा थी कि थाने ले जाने के लिए स्कूल बस बुलानी पड़ी। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्यवाही कर सभी को जेल भेजा जाएगा। साथ ही देह व्यापार को जिले से पूरी तरह उखाड़ फेंकने का अभियान जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+