जो इंफ्रास्ट्रक्चर में बाधा बनेगा, बुल्डोजर उन्हें रौंदेगा: सीएम योगी
बदायूं की घटना पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम दंगा नहीं करवाते हैं, हम दंगे से प्रदेश को मुक्त कराते हैं। जो दंगाई कीड़े हैं उन्हें ठीक ढंग से उनके ठिकाने पहुंचाते हैं। दंगा हमारी प्रवृत्ति नहीं है। हम लोग तो दंगाइयों को सही राह दिखा देते हैं। अगर कानून को हाथ में लोगे तो कानून तुम्हें छोड़ेगा नहीं।
बदायूं की घटना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, दो मासूम बच्चों की जिस तरह से तालिबानी तरीके से हत्या की गई, वह स्वाभाविक रूप से उसकी प्रतिक्रिया उसी रूप में आनी थी। बुल्डोजर अन्यायियों और अत्याचारियों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के इस्तेमाल में भी आता है। ऐसे में इस मार्ग में जो भी बाधक बनेगा उनको बुल्डोजर रौंदेगा ही रौंदेगा। वो अपनी रफ्तार से चल रहा है। यूपी अपने विकास के अभियान को, जनता-जनार्दन की भावना के अनुरूप इसी गति से आगे बढ़ेगा।

एनकाउंटर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी है नियमानुसार है। प्रदेश के हित में है, मानवता के हित में है। अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा, बेटी-व्यापारी का जीना हराम करेगा तो स्वाभाविक रूप से कानून का राज कहता है कि उसे सही रास्ते पर लाना है। सही रास्ते पर लाने के लिए जो भी उपाय होगा उसे अपनाया जाता है।
जब दंगे होते थे तो भय का माहौल होता था या जब दंगामुक्त प्रदेश है तब भय का माहौल है। आगजनी की घटना कहीं से भी होगी तो उसकी प्रतिक्रिया भी होगी। अगर हिंदू का जलेगा तो मुस्लिम का भी जलता होगा। हिंदू मरेगा तो मुसलमान का भी मरेगा। लेकिन ऐसा तो नहीं है जो एकतरफा होगा। लेकिन आज दंगा नहीं है, आगजनी नहीं है, अराजकता नहीं है, कर्फ्यू नहीं है।
योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। यूपी में 15 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन मिल रहा है। मुस्लिम आबादी 19 फीसदी है लेकिन योजना का लाभ 35 फीसदी मुस्लिम आबादी को मिल रहा है। पिछली सरकारों की खाद्यान्न माफिया इस राशन को डकार जाते थे।
यह सरकार इन लोगों को योजनाओं का लाभ घर तक पहुंचा दे रही है। अगर यह किसी को नहीं दिख रहा है तो क्या ही कहा जाए। किसी को राह दिखाई जा सकती है, हाथ पकड़कर रास्ता दिखाया जा सकता है। लेकिन जो जानबूझकर दृष्टिहीनता का ढोंग कर रहा हो, उन्हें कोई राह नहीं दिखा सकता है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications