मोहल्ले के कई मर्दों से थे पत्नी के अवैध संबंध, पति ने कपड़े उतार कर दी ऐसी खौफनाक मौत
बुलंदशहर। 16 नवम्बर को कोतवाली देहात के चोला क्षेत्र में एक महिला अर्धनग्न एवं बेहोश हालत में मिली थी। महिला को इलाज के लिए दिल्ली के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्जी कराया गया था, जहां इलाज के दौरन महिला ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने आज इस घटना का खुलासा करते हुए महिला के पति और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए मृतका के पति की माने तो महिला के अवैध संबंध थे, जिस कारण पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला की गला घोटकर हत्या करने का प्रयास किया। महिला के बेहोश होने पर मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए थे। बताया कि हत्या का शक किसी और पर जाए, इसलिए महिला को अर्धनग्न कर दिया था।

ये था मामला
15 नवम्बर को कोतवाली देहात के चोला क्षेत्र के गांव निठारी में रहने वाली एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। अगले दिन सुबह यानि 16 नवंबर को महिला ईख के खेत में अर्धनग्न एवं बेहोश हालत में पड़ी मिली थी। महिला के गले को घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने पीड़िता को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया। लेकिन हालत बिगड़ने पर नोएडा रेफर कर दिया। नोएडा में महिला को निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था। चिकित्सकों द्वारा महिला के ब्रेन का एक हिस्सा डैड होने बताया गया था। इलाज के दौरान पीड़िता ने 24 नवम्बर को दम तोड़ दिया था।

इलाज के बाद हुई थी मृत्यु
एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि 16 नवम्बर को महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। महिला के पति ने ही पुलिस को सूचना दी और साथ भी रहा। बताया कि इलाज के लिए महिला को जेपी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था और पीड़िता के परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने कारण पुलिस ने प्रभुद्ध नागरिकों के सहयोग से चंदा इकट्ठा करके मृतका अंशु को इलाज भी करया। बताया कि इलाज में 2 लाख रुपये खर्च होने के उपरान्त भी 24 नवम्बर को लोक नायक अस्पताल दिल्ली में अंशु की मृत्यु हो गई थी।

ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
एसपी सिटी प्रवीन रंजन की मानें तो महिला के पति ने ही पुलिस को सूचना दी और साथ भी रहा। इलाज के समय भी पुलिस के साथ ही था। एसपी सिटी ने बताया कि गांव के लोगों और मोबाइल फोन की लोकेश सहित कई बिंदुओं पर जांच की गई। बताया कि घटना स्थल पर मृतक के पति की फोन लोकेश मिली थी। जिसके बाद मृतका के पति प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पति से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसके दोस्त रविन्द्र का नाम भी सामने आया। पुलिस ने दोनो की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अंगौछा (आलाकत्ल) व दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए।

महिला के थे अवैध संबंध, इस लिए कर दिया कत्ल-प्रदीप
मृतका के पति की माने तो उसकी पत्नी अंशु के गांव के कई आदमियों से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी होने पर पहले तो कई बार समझाया। लेकिन वो नही मानी तो उसके बाद यह कदम उठाया। आरोपी प्रदीप ने बताया कि 15 नवम्बर को गोबर डालने के बाहने खेत पर बुलाया और उसके बाद प्रदीप और रविन्द्र ने गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। बताया कि कपड़े भी शरीर से उतार दिए ताकि शक किसी और पर जाऐ।












Click it and Unblock the Notifications