VIDEO: स्कूल प्रबंधक ने छात्र का दीवार में दे मारा सिर, नाम काटने की धमकी देकर भगाया
बंटी का 10 सितंबर को स्कूल में पानी पीने को लेकर एक छात्र से विवाद हो गया था। इस बात की शिकायत बंटी ने अपनी क्लास की मैडम से की। मैडम ने दोनों छात्रों को ऐसा कहा कि ये घटना घट गई।
बुलंदशहर। दो छात्रों के बीच पानी-पीने को लेकर हुए विवाद में स्कूल प्रबंधक ने एक छात्र का सिर दीवार में मारकर फोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक ने छात्र का सिर फूट जाने के बाद बच्चे की पट्टी भी नहीं कराई और स्कूल से नाम काटने की धमकी देकर घर भगा दिया। परिजनों ने बताया कि जब वो इस संबंध में बात करने स्कूल पहुंचे तो प्रबंधक स्कूल को बंद करके फरार हो गया। फिलहाल छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छात्र को मेडिकल के लिए भेजा है।

मामला बुलंदशहर में खुर्जा के एचएल पब्लिक स्कूल का है। खुर्जा देहता के गांव नगला शेखू के रहने वाले चेतराम चौधरी का 10 साल का बेटा बंटी चौधरी एचएल पब्लिक स्कूल वाजिदपुर में कक्षा 5 का छात्र है। बता दें कि बंटी का 10 सितंबर को स्कूल में पानी पीने को लेकर एक छात्र से विवाद हो गया था। इस बात की शिकायत बंटी ने अपनी क्लास की मैडम से की। मैडम ने दोनों छात्रों को घर पर जाकर मामले की शिकायत ना करने की हिदायत दी। आरोप है कि आज दूसरे बच्चे की मां ने स्कूल में आकर उल्टे बंटी की शिकायत कर दी, जिस पर प्रबंधक कौशल कुमार गुप्ता ने बंटी की एक ना सुनी और बाल पकड़कर बेरहमी से सिर दीवार में दे मारा। बच्चे का सिर स्कूल की दीवार में लगी खिड़की में लगा, जिससे बंटी के सिर से खून बहने लगा।

छात्र बंटी की माने तो प्रबंधक ने एक नहीं दो-तीन बार बंटी के सिर को दीवार में मारा। छात्र ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर बंटी के परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। हंगामा होता देखकर स्कूल प्रबंधक स्कूल से फरार हो गया। हालांकि आरोपी प्रबंधक कौशल कुमार गुप्ता दावा कर रहे हैं कि वो घटना के वक्त स्कूल में ही नहीं थे। स्कूल प्रबंधक ग्रामीणों पर झूठा आरोप लगाने का भी दावा कर रहे हैं।
एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया की पीड़ित छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पीड़ित छात्र को मैडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Ghaziabad DM का बड़ा आदेश: 28 मार्च को बंद रहेंगे सभी स्कूल, घर से ऑनलाइन पढ़ाई! क्या है वजह और पूरी गाइडलाइन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications