बुलंदशहर: बच्चों से उठवाई जाती हैं मिड-डे मील के राशन की बोरियां, वीडियो वायरल

वीडियो बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के सुलैला प्राइमरी स्कूल का है। इस वीडियो में बच्चे बोरी को अपने कंधों पर उठाकर कमरे में रख रहे हैं।

बुलंदशहर। यूपी के सीएम अखिलेश यादव सरकारी स्कूल में पढाई की व्यवस्था को सुधारने के लिए लाख कदम उठा लें, लेकिन सरकारी स्कूल के टीचर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज-कल बुलंदशहर के एक प्राइमरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे मिड-डे मील के राशन की बोरियों को अपने कंधों पर उठाकर एक कमरे में रख रहे हैं। ये भी पढ़ें: मिर्जापुर: महाशिवरात्रि पर नहाने गए भाई-बहन डूबे, किसी को पता न चला!

मिड-डे मील के राशन की बोरियां ढोते हैं बच्चे

मिड-डे मील के राशन की बोरियां ढोते हैं बच्चे

वीडियो बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के सुलैला प्राइमरी स्कूल की है। इस वीडियो में बच्चे बोरी को अपने कंधों पर उठाकर कमरे में रख रहे हैं। बता दें कि प्राइमरी स्कूलों में मिड-डे-मिल का राशन आने पर अक्सर मजदूरों की बजाए बच्चों से मजदूरी कराई जाती है। लोगों ने कई बार मामले की शिकायत अफसरों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार शिकायत की बजाए बच्चों द्वारा उतारी जा रही गेहूं की बोरी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

मामला मीडिया में आते ही मचा हड़कंप

मामला मीडिया में आते ही मचा हड़कंप

बुगरासी कस्बा क्षेत्र के ग्राम सुलैला के प्राइमरी विद्यालय में प्राइमरी के अतिरिक्त जूनियर स्कूल के बच्चे भी पढ़ाई करते हैं। इस स्कूल में बुग्गी से मिड-डे-मिल का राशन आया था। जिन्हें बच्चे बुग्गी से उताकर कमरे में रख रहे थे। किसी व्यक्ति ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल हुई तो अधिकारी हरकत में आ गए। हालांकि अधिकारियों ने अभी मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है लेकिन मीडिया द्वारा मामले की जानकारी लेने पर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एबीएसए ने कहा मामले की होगी कड़ी जांच

एबीएसए ने कहा मामले की होगी कड़ी जांच

वहीं, एबीएसए विनोद कुमार की मानें तो उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। राशन के सामान को रखवाने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होती है। किसकी ड्यूटी थी और बच्चों से क्यों बोरी उतरवाई गई हैं, इसे लेकर जांच की जाएगी और जांच के बाद कार्रवाई होगी।

कहीं लगवाई जाती है झाडू, तो कही उठवाई जाती हैं बोरी

कहीं लगवाई जाती है झाडू, तो कही उठवाई जाती हैं बोरी

स्कूलों में बच्चों से अध्यापको द्वारा बेगार कराना आम बात हो गई है। कभी बच्चों से बरतन धुलवाना तो कभी झाडू लगवाने जैसे काम कराकर बच्चों के भविष्य से गुरूजी ही खिलवाड़ कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ जिले के आला अधिकारी स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाकर न सिर्फ पढ़ाई को दुरूस्त रखने व अध्यापकों पर कार्रवाई कर वाहवाही लूटने का प्रायस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+