बुलंदशहर: BSP के पूर्व विधायक हाजी अलीम की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल से पुलिस को गोली लगा शव मिला है। वहीं, शव के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। फॉरेंसिक विभाग ने सभी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद उनके परिवार और सर्मथकों में सन्नाटा पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट मौहल्ला निवासी हाजी अलीम (57) की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में खुन से लथपथ पड़ा हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने पूर्व विधायक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस ने अभी किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इन्कार कर दिया है। हालांकि पुलिस शव की जांच की बात कह रही है। पूर्व विधायक की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications