Bulandshahr BJP Leader: श्मशान में शादीशुदा महिला के साथ पकड़े गए BJP नेता, बोले- 'भैया तुम्हारे पैर पकड़ूं'

Bulandshahr BJP Leader: श्मशान घाट में कार पार्क कर भाजपा नेता राहुल बाल्मीकि एक विवाहित महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में थे। तभी वहां कुछ लोग पहुंच गए और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों को श्मसान घाट में एक संदिग्ध कार खड़ी दिखी। चश्मदीदों के हिसाब से कार में हलचल हो रही थी, जिससे उन्हें शक हुआ। स्थानीय लोग जैसे ही कार के पास पहुंचे तो उन्होंने राहुल बाल्मीकि को अर्धनग्न अवस्था में देखा।

शादीशुदा महिला संग पकड़े गए नेताजी

लोगों को शक होने पर उन्होंने राहुल बाल्मीकि से कार के दरवाजे खोलने को कहा। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पकड़े जाने पर राहुल बाल्मीकि लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके साथ मौजूद महिला दुपट्टे से अपना मुंह छिपाते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल ने पैंट नहीं पहना है।

Bulandshahr BJP Leader

बीजेपी के जिला मंत्री हैं नेताजी

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से राहुल बाल्मीकि फरार बताया जा रहा है। भाजपा ने राहुल बाल्मीकि को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री पद का दायित्व सौंपा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद भी शिकारपुर पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है।

इससे पहले वायरल हुए थे एक्सप्रेसवे वाले नेताजी

हाल ही में मध्य प्रदेश के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मनोहरलाल और उनकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। साथ ही सीसीटीवी में कैद हुई उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद, संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रिया आनी बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+